Breaking News

टीएमयू में स्टुडेंट्स ने पर्यावरण संरक्षण की ली सामूहिक शपथ

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के इंजीनियरिंग संकाय की ओर से विश्व पृथ्वी सप्ताह में भारत पर्यावरण कार्यक्रम के तहत फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। यह शपथ कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरके जैन ने दिलाई। शपथ में वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण, स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता बनाए रखना, रिड्यूस- रियूज- रिसाइकिल के सिद्धांतों का पालन, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत, एकल-उपयोग प्लास्टिक से परहेज और पर्यावरण जागरूकता का प्रसार जैसे महत्वपूर्ण संकल्प शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित, स्वच्छ एवम् सतत भविष्य के निर्माण में सामूहिक प्रयासों के महत्व को पुनः स्थापित करना और दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। शपथ कार्यक्रम में फैकल्टीज़- श्री राहुल विश्नोई, श्री उमेश कुमार, डॉ. आशीष सिमल्टी, श्री गौरव जायसवाल, श्री अंकित वार्ष्णेय, डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. इंदु त्रिपाठी, डॉ. संकल्प गोयल, श्री सचिन वर्मा, श्री एमडी पांडेय, श्री आयुष, श्री भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!