पॉक्सो एक्ट में वांछित था अभियुक्त, अभियान के तहत दबोचकर कोर्ट में किया पेश
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
जनपद बदायूं में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी दातागंज के नेतृत्व में टीम लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में थाना दातागंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 98/2026 में वांछित अभियुक्त भरत उर्फ मोनू पुत्र राजकुमार वाल्मीकि निवासी ग्राम नबावगंज सराय थाना साहवर, जनपद कासगंज को 30 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की घटनाओं में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat