Breaking News

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 22 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, बीएनएसएस की धाराओं में केस दर्ज कर सभी को कोर्ट में किया पेश

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को थाना इस्लामनगर, उसहैत, कुँवरगांव और मुजरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
थाना इस्लामनगर पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना उसहैत पुलिस ने 3, थाना कुँवरगांव पुलिस ने 4 और थाना मुजरिया पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!