Breaking News

तपती धूप में ‘राहत का दरिया’! स्काउट-गाइड ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल

Spread the love

भीषण गर्मी में सेवा का अनोखा उदाहरण, छात्र-छात्राओं ने संभाली मोर्चा, लोगों को मिली बड़ी राहत

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भीषण गर्मी और झुलसाती धूप के बीच भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर निशुल्क शीतल जल सेवा शिविर लगाकर राहगीरों को बड़ी राहत दी गई। शिविर में स्काउट-गाइड के सदस्यों ने प्यास से बेहाल यात्रियों और राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट संस्था के जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वयं राहगीरों को शीतल जल पिलाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और मानव सेवा है।
इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डॉ. एस.के. गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और देशभक्ति का भाव विकसित करती है। वहीं डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार एवं पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में क्रिश्चियन हाई सेकेंडरी स्कूल और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ राहगीरों को शीतल जल वितरित किया।
इस दौरान डॉ. भास्कर शर्मा, सुभाष मैथिल, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, बुशरा नाजिर, हिना सहरोज, मो. परवेज अख्तर, विक्रम सक्सेना, रूचित बाबू, सचिन पाल, मोहिनी मौर्य, सागर, अनम, हुमैरा, अलशिफा, पारस शाक्य, प्रेम कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!