Breaking News

बुद्ध जयंती पर गूंजा ज्ञान का संदेश: ‘अष्टांगिक मार्ग ही जीवन का सच्चा समाधान’

Spread the love

संगोष्ठी में वक्ताओं ने दया, करुणा और अहिंसा के रास्ते पर चलने का दिया संदेश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। भगवान बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन आवास विकास स्थित जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के निवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थितजनों द्वारा भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी हर समस्या का समाधान प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में दुखों का मुख्य कारण इच्छाएं हैं, जिन्हें ज्ञान और आत्मचिंतन के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। यह मार्ग अष्टांगिक मार्ग और अच्छे कर्मों के जरिए संभव है।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अलौकिक शक्तियों के बजाय विवेक और तर्क को महत्व दिया। उन्होंने सभी जीवों के प्रति समान व्यवहार, दया, करुणा, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया, जो आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। साथ ही उन्होंने विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।
इस दौरान वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष राम सरन सिंह और क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!