Breaking News

सड़क हादसे के बाद बवाल! मृतक के परिजनों से मारपीट करने वाले 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Spread the love

हजरतपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एसएसपी के निर्देश पर गिरफ्तारी अभियान में मिली बड़ी सफलता

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। थाना हजरतपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल को ग्राम चितरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में सुकटिया निवासी अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद विवाद बढ़ गया और विपक्षी पक्ष ने मृतक के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।
मृतक के चाचा नेकसू सिंह की तहरीर पर थाना हजरतपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अनुज, विपिन और जितेंद्र निवासी ग्राम चितरी को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार दुबे एवं उनकी टीम शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!