Breaking News

जनता की चौखट पर प्रशासन! बिल्सी तहसील में डीएम की अध्यक्षता में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

2 मई को तहसील बिल्सी में सुनवाई, जनपद स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद, समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 2 मई 2026 को तहसील बिल्सी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय करेंगे।
संपूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करेंगे। प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को एक ही मंच पर सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण करना है, ताकि लोगों को विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।
आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर निर्धारित तिथि पर तहसील पहुंचकर समाधान दिवस का लाभ उठाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …