Breaking News

गोकशी की फिराक में खड़ा शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और पशु काटने के उपकरण बरामद

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। थाना स्वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोकशी की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और पशु काटने के भारी उपकरण बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर लावारिस पशुओं का वध करने की फिराक में था।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सोहनपाल सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम करीमपुर के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मिलक नौखरीद के पुल के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार और औजारों के साथ खड़ा है। वह पूर्व में दर्ज गोकशी के एक मामले में वांछित है और दोबारा घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मिलक नौखरीद के पास बन रहे एक नए मकान की आड़ में घेराबंदी की। अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसकी पेंट की जेब से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा उसके पास मौजूद एक प्लास्टिक के कट्टे से कुल्हाड़ी, छुरी, दाव (पशु काटने के औजार) और रस्सी बरामद की गई।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रिजवान पुत्र अमजद, निवासी नरपतनगर, थाना स्वार बताया। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह अपने साथी रिजवान पुत्र शरीफ अहमद (निवासी बाजपुर, उत्तराखंड) के साथ मिलकर आवारा पशुओं का वध करता था। उसने स्वीकार किया कि 3-4 दिन पहले भी उन दोनों ने ग्राम जमना जमनी के पास कोसी नदी के पार एक बछड़े का वध किया था, लेकिन किसी के आने की आहट सुनकर अवशेष छोड़कर भाग गए थे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (धारा 3/25) और गो-वध निवारण अधिनियम (धारा 3/5/8 CS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!