Breaking News

50 साल से कच्चे रास्ते पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। तहसील स्वार क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर उत्तरी और मंसूरपुर के ग्रामीणों का वर्षों पुराना आक्रोश शनिवार सुबह उस समय सामने आ गया, जब बदहाल पड़े रास्ते को लेकर लोगों ने खुलकर विरोध जताया। सुबह करीब नौ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और सड़क निर्माण की मांग को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
ग्रामीणों का कहना है कि धर्मपुर उत्तरी से मंसूरपुर को जोड़ने वाला यह रास्ता पिछले करीब 50 वर्षों से कच्चा पड़ा हुआ है। बारिश के दिनों में रास्ते में पानी भर जाता है और जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों, दूध सप्लाई करने वाले लोगों और नौकरीपेशा व्यक्तियों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोज इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है।
बताया गया कि यह मार्ग रहमतगंज, मंसूरपुर और लालपुर होते हुए धर्मपुर उत्तरी को जोड़ता है तथा आगे उत्तराखंड के किशनपुर मौलागढ़ और मुरादाबाद रोड तक संपर्क प्रदान करता है। इसके बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कागजों में इस सड़क को पक्का दर्शाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान मनप्रीत सिंह, यमन हाजी, रमेश, ओम प्रकाश लक्ष्मी रोहित मौर्य आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!