Breaking News

हनुमान चालीसा केन्द्रों से होगा हर समस्या का हल : शंखधार

Spread the love

राहुल मौर्य
मिलक (रामपुर)। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक का आयोजन स्टेशन रोड मिलक पर किया गया। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को एक माह में दो नए हनुमान चालीसा केन्द्रों की स्थापना करनी है, एक मुट्ठी अनाज के बैग हिन्दू परिवारों में वितरण करके उससे प्राप्त अनाज को निर्धन परिवारों में वितरण करना, त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम, शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम 24 जून को बड़ी धूमधाम से मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया।

सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर समाज के कार्यों में लगने के लिए निर्देशित किया गया। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि ग्राम पंचायत जगेसर तहसील शाहबाद में ग़ैर हिन्दुओं द्वारा अपने एक धार्मिक स्थल की मीनार को अनाधिकृत रूप से बना लिया गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन से निरंतर कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया जा रहा है लेकिन तहसील शाहबाद प्रशासन द्वारा उक्त कार्य में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है, हम चेतावनी देते हैं कि जगेसर प्रकरण में नियमानुसार अति शीघ्र कार्यवाही अमल में लाई जाए अन्यथा पूरे प्रकरण को अपने प्रान्त अधिकारियों से वार्ता कर एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा सभी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में संजय रस्तोगी, मुकेश चंद्रा, सुभाष प्रजापति, शैलेश भटनागर, सर्वराज यादव, प्रदीप कुमार, अनिल राठौर, पुष्पेन्द्र गंगवार, दीनदयाल मौर्य, विक्की यादव, सतीश कुमार, अनुज कुमार, सुचिता अग्रवाल, विशाल दुबे, प्रीतम प्रसाद गंगवार, अशोक श्रीमाली एवं प्रदीप गोस्वामी मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!