Breaking News

प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा एआरटी, एआरएमई तथा रोलिंग स्टॉक डिपो का गहन निरीक्षण

Spread the love

बरेली। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे श्री नरेश कुमार ने अपने दौरे के दौरान कासगंज स्थित दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी), दुर्घटना राहत चिकित्सा यान (एआरएमई) तथा रोलिंग स्टॉक डिपो का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण देर रात्रि तक किया गया।

प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने उपकरणों की उपलब्धता, रख-रखाव प्रणाली, कार्यप्रणाली तथा तत्परता के सूक्ष्म पहलुओं की बारीकी से समीक्षा कर डिपो के कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की एवं उनकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन भी किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थायें एवं अनुरक्षण कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री नरेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान रोलिंग स्टॉक डिपो में महिला कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने मान्यता प्राप्त यूनियन द्वारा उठाई गई कर्मचारियों के कार्य निष्पादन में आ रहीं समस्याओं को जाना एवं इन समस्याओं को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) श्री शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) श्री शैलेश कुमार सिंह, सीडीओ, कासगंज श्री शिखर दयाल सहित अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!