Breaking News

टीएमयू में एक्सपर्ट ने नर्सों को दिए बर्नआउट से उबरने के टिप्स

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से क्रिएटिंग रेसीलेंट, सस्टेनेबल, ऐसेसेबल हेल्थकेयर फॉर ऑल- ए नर्सिंग पर्सपेक्टिव पर एक्सपर्ट टॉक

मुरादाबाद। फ्लोरेंस नाइटिंगेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नई दिल्ली की सीनियर फैकल्टी डॉ. हिमालयानी शर्मा ने पीयर सपोर्ट, रेस्पॉन्स, प्रीपेयर्डनेस, रिकवरी, एकसेप्टेंस, विलीफ, कमिटमेंट, डिस्कवरी, इवेल्यूऐट, इंजॉय, सेल्फ लव, रेसीसटेंस, सस्टेनेबिलिटी, ऐसेसेबिलिटी, प्रोफेशनल डवलपमेंट, कोलाबेरेशन लर्निंग सरीखे शब्दों की गहनता से व्याख्या करते हुए नर्सों से जीवन में इन्हें आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, जैसा हम सोचते हैं, वैसा ही हम करते हैं। सच तो यह है, हमारे मस्तिष्क में थिंकिंग की असीम क्षमताएं हैं। पॉजिटिव सोचते है, तो पॉजिटिव करते हैं, नेगेटिव सोचते हैं, तो नेगेटिव करते हैं। उन्होंने कहा, नर्सों को स्ट्रेस से बचने के लिए मेडिटेशन, योग, हेल्दी फूड, पॉजिटिव थिंकिंग को अपनाना चाहिए। साथ ही कहा, अपने कार्य पर फोकस बनाए रखें, कभी भी हार नहीं मानें। टीबी उन्मूलन पर बोलते हुए कहा, जैसे हमने पोलियो मुक्त राष्ट्र बनाया है वैसे ही हम अपने सार्थक प्रयासों से टीबी मुक्त राष्ट्र बना सकते हैं।

डॉ. शर्मा तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से क्रिएटिंग रेसीलेंट, सस्टेनेबल, ऐसेसेबल हेल्थकेयर फॉर ऑल- ए नर्सिंग पर्सपेक्टिव पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. हिमालयानी शर्मा, फैकल्टी ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, प्रिंसिपल प्रो. जेसलीन एम., वाइस प्रिंसिपल प्रो. रामनिवास आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके एक्सपर्ट टॉक का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि को बुके और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। फैकल्टी ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी ने उम्मीद जताई, यह एक्सपर्ट टॉक नर्सिंग स्टुडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रिंसिपल प्रो. जेसलीन एम. ने एक्सपर्ट टॉक की थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला। टॉक में डॉ. शालिनी जोशी, डॉ. मनोरंजनी जे., रितिक सैनी के संग-संग पोस्टबेसिक बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन फैकल्टी सुश्री आरती चौधरी ने किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!