Breaking News

मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी घायल, तमंचा व पशु काटने के उपकरण बरामद

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। स्वार कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गौकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और बाइक बरामद की गई है।
कोतवाल अनुपम शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक अभियुक्त ग्राम रहमतगंज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है और निराश्रित गौवंशीय पशुओं के वध की फिराक में है। सूचना पर तीन पुलिस टीमों का गठन कर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अकरम उर्फ कालिया निवासी नगर के मोहल्ला रसूलपुर बताया है। तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, रस्सी, कुल्हाड़ी, छुरी, गंडासा समेत अन्य उपकरण और एक बाइक बरामद हुई। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी पर गौकशी और अन्य मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में मुख्य रूप से मसवासी चौकी इंचार्ज सोहन पाल सिंह नरपत नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा कांस्टेबल अश्विनी कुमार आदर्श कुमार नितिन कुमार संदीप कुमार गुलाब सिंह अमित कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!