Breaking News

मिट्टी में दिखी बच्चों की रचनात्मक उड़ान, बाबा इंटरनेशनल स्कूल में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, गणेश जी से लेकर स्नो मैन तक बनी आकर्षक आकृतियां

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पीजी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगी क्ले के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हें विद्यार्थियों ने कलश, दीये, स्वास्तिक, मिट्टी की गाड़ी जैसी पारंपरिक आकृतियां बनाईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं बड़े बच्चों ने फ्लावर पॉट, गणेश जी, स्नो मैन समेत कई सुंदर और सजीव कलाकृतियां तैयार कर सभी को प्रभावित किया।
इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
प्रतियोगिता में कक्षा पीजी से अक्षिता, एनसी से लक्ष्य भारद्वाज, केजी से अविरल, कक्षा 1 से सार्थक, कक्षा 2 से वैदिक, कक्षा 3 से अथर्व, कक्षा 4 से सृष्टि, कक्षा 5 से अनवी, कक्षा 6 से ईशिका, कक्षा 7 से आराध्या वार्ष्णेय, कक्षा 8 से पूर्वी शर्मा, कक्षा 9 से गुलफशन राइन और कक्षा 10 से अदिति वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनकी रचनात्मकता को नया आयाम मिलता है।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के भीतर छिपी कला को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!