Breaking News

बिल्सी में 250 गोवंश क्षमता वाली वृहद कान्हा गौशाला का शिलान्यास

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

विधायक हरीश शाक्य व चेयरमैन ज्ञान देवी सागर ने किया शुभारंभ, नैथुआ रोड पर बनेगी आधुनिक गौशाला

बिल्सी। नगर क्षेत्र में गोवंश संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार, 05 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नैथुआ रोड स्थित स्थान पर 250 गोवंश की क्षमता वाली वृहद कान्हा गौशाला का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य एवं नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती ज्ञान देवी सागर ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर गौशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिलान्यास समारोह में पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नवनीत शाक्य, राहुल शाक्य सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। उपस्थित जनों ने इस पहल को गोवंश संरक्षण और नगर विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
बताया गया कि प्रस्तावित गौशाला में 250 गोवंश के रहने की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!