Breaking News

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, डीएम की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

7 मई से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया, 22 मई से घर-घर जाकर होगा सर्वे

बदायूं, 05 मई। जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे।
पहली बार मिलेगी स्व-गणना की सुविधा
डीएम ने बताया कि जनगणना शुरू होने से 15 दिन पहले यानी 7 मई से 21 मई तक आमजन को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे। यह व्यवस्था प्रक्रिया को अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाएगी।
ऑनलाइन पोर्टल पर भर सकेंगे जानकारी
जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर परिवार से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां स्वयं भर सकते हैं। सफलतापूर्वक फॉर्म भरने के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या (SEID) जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।
स्व-गणना के बाद होगा सत्यापन
उन्होंने बताया कि 22 मई से शुरू होने वाले सर्वे के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर विवरण का सत्यापन करेंगे। जिन लोगों ने पहले ही स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें अपनी SEID संख्या बतानी होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी (वित्त) वैभव शर्मा, उप जिलाधिकारी, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!