Breaking News

बिल्सी में गूंजे बालाजी के जयकारे, भक्ति में सराबोर दिखे श्रद्धालु

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

जेष्ठ माह के प्रथम मंगलवार पर श्री बालाजी भक्ति धाम में विशेष पूजन, भव्य श्रृंगार के बाद हुआ प्रसाद वितरण

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर जेष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष पूजन-अर्चना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में सेवादारों ने सबसे पहले भगवान बालाजी महाराज को गंगाजल से स्नान कराया और विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भव्य एवं दिव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इसी क्रम में बिल्सी के संकट मोचन दरबार और श्री बलदेव धाम गुधनी में भी श्री बालाजी महाराज का गुणगान और विशेष श्रृंगार किया गया, जहां भक्तों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!