Breaking News

1.65 करोड़ की लागत से बनेगी कान्हा गौशाला, निराश्रित गोवंश को मिलेगा सहारा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास, किसानों को फसल नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद

बिल्सी। नगर के नैथुआ मार्ग स्थित वार्ड नंबर 17 में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कान्हा गौशाला का शिलान्यास विधायक हरीश शाक्य द्वारा किया गया। इस गौशाला के निर्माण से निराश्रित गोवंशों को आश्रय और चारा उपलब्ध होगा, साथ ही किसानों को फसलों के नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य संजीव रूप द्वारा हवन-पूजन के साथ हुई, जिसके बाद विधायक हरीश शाक्य ने विधि-विधान से गौशाला की नींव रखी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने उन्हें कान्हा जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
“गोवंश समस्या का होगा समाधान”
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंश एक बड़ी समस्या बन चुके थे। इस गौशाला के बनने से उन्हें सुरक्षित छत और चारा मिलेगा, जिससे नगर में घूम रहे पशुओं को संरक्षण दिया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि गौशाला में करीब 250 से अधिक गोवंशों को रखा जा सकेगा, जिससे किसानों को फसलों के नुकसान से भी राहत मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, मनोज जैन, योगेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, तेजस्वी सागर, अमित मिश्रा, दीपक वाल्मीकि, मोहित गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, सत्यपाल वार्ष्णेय, अजय प्रताप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!