Breaking News

रामगंगा नदी में मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में सनसनी

Spread the love

बेलाडांडी गांव के पास नदी में उतराता दिखा शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

संवाददाता :, बदायूं

बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रामगंगा नदी में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेलाडांडी गांव के पास ग्रामीणों ने नदी में एक युवती का शव उतराता देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …