Breaking News

परिवहन विभाग में कमिश्नर का बड़ा एक्शन, बदायूं आरटीओ ऑफिस की फाइलों से लेकर ट्रेनिंग ट्रैक तक खंगाली व्यवस्था

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलो पर लंबित कार्यों की स्थिति जांची और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए।
परिवहन आयुक्त ने कार्यालय परिसर, रिकॉर्ड रूम एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया। कार्यालय में चल रहे रिनोवेशन कार्य का भी जायजा लिया और कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान बकाया वाहनों की रिकवरी एवं नोटिस भेजने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व वसूली संबंधी कार्यों में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।
इसके बाद परिवहन आयुक्त ने जनपद स्थित एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां सेंसर युक्त ट्रैक पर होने वाली टेस्टिंग प्रक्रिया, सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण, क्लासरूम एवं डिस्प्ले रूम का अवलोकन किया गया। स्कूल संचालक को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र कमल गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम, माल एवं यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएनबी आरसेटी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता : गोविंद देवल …

error: Content is protected !!