Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रजा बने समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक

Spread the love

तेजतर्रार, सेकुलर छवि के नेता व ओजस्वी वक्ता हैं आबिद

बदायूं। उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर सपा की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को वर्तमान में हो रहे उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकांे की सूची सौंपी गई है, जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा का नाम शामिल किया गया है।
यहाँ यह बता दे कि आबिद रजा की राजनीति में तेजतर्रार व सेकुलर नेता की छवि है, तथा आबिद रजा का गरीब, मजदूर, किसान, नौजवानों में विशेष आकर्षण है। ओजस्वी वक्ता होने के कारण आबिद रजा की स्पीच को जनता पसंद करती है। सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में बरेली मंडल के इकलौते आबिद रजा को स्टार प्रचारक बनाकर पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। इस बात से पार्टी के मुस्लिम नेताओं में इनके बढ़ते कद का अन्दाजा लगाया जा सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी आबिद रजा को स्टार प्रचारक बनाया गया था। इन्होने पूरे प्रदेश में पार्टी का प्रचार भी किया था।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती

Spread the loveबदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस …