राहुल मौर्य
रामपुर। विधानसभा 34 स्वार-टांडा के विधायक शफीक अहमद अंसारी ने आज क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। विधायक जी ने ग्राम सोनकपुर में सिफ्ते हसन भाई के आवास पर जनता को संबोधित किया लोगों ने फूल मालाओं से विधायक जी का स्वागत किया उसके बाद डॉ अकबर अली के आवास पर लोगो से मुलाकात की एवं गांवों और मोहल्लों में जाकर सीधे जनता से मुलाकात की उसके बाद विधायक जी ग्राम खेमपुर में अख्तर अली सेठ के आवास पर पहुंचे और वहां मौजूद भारी संख्या में मौजूद लोगों ने पटाखों एवं फूल मालाओं के विधायक जी का स्वागत किया।
जनसंपर्क अभियान में विधायक अंसारी ने घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।
विधायक जी ने कहा कि सभी शिकायतों को नोट कर लिया गया है और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। “जनता की सेवा ही मेरा पहला कर्तव्य है। मिशन 2027 के तहत स्वार-टांडा को विकास में नंबर वन बनाना है।”
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग साथ रहे। लोगों ने विधायक के क्षेत्र में सक्रिय रहने की सराहना की। विधायक अंसारी ने कहा कि ऐसे जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे ताकि हर नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। वहां मौजूद लोगों में। सिफ्ते हसन अल्वी डॉ अकबर अली राम भरोसे सैनी प्रधान अख्तर अली सेठ रफीक ठेकेदार रियाजुल सेठ जुल्फे कंडक्टर तौफीक अल्वी बाबू भाई अल्वी नाहिद खां इस्लाम मेंबर हामिद अल्वी फैजान बल्ली इस्लाम मेंबर मुर्शद अली सिकंदर इरशाद अली अकबर अली पूर्व प्रधान बाबू भाई अल्वी कमरुद्दीन सुभान राकेश सैनी रामा सैनी रतन लाल नीरज सैनी आरिफ प्रधान वाजिद अली ताज मोहम्मद कमरुद्दीन अल्वी सुभान पाशा नक्शे अल्वी सुभान पाशा आदि लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat