Breaking News

नवाचार और वैज्ञानिक सोच से ही संभव है देश का विकास: सुशील करोलिया

Spread the love

राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर सुमेरपुर ITI में संगोष्ठी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, जानवी गुप्ता ने जीता प्रथम पुरस्कार

हरिमाधव मिश्र
हमीरपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ हमीरपुर द्वारा सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सुमेरपुर में ‘राष्ट्रीय तकनीकी दिवस’ के अवसर पर भव्य संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और नवाचार के महत्व से रूबरू कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया के निर्देशन और बुंदेलखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मानसिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रधानाचार्य शैलेंद्र सोनी, अनुदेशक प्रदीप मिश्रा, रोहित कुमार प्रजापति, पूर्वी शिवहरे और स्वाति साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना अनिवार्य है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं के तकनीकी कौशल को परखा गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता में जानवी गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महक ने द्वितीय और प्रांशी धुरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान संस्थान के शिक्षकगण और युवा स्वयंसेवक मुख्य रूप से मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!