Breaking News

बिसौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

Spread the love

युवती भगाने के मामले में वांछित दबोचा

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। थाना बिसौली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 153/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित साहिल पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला जगतपुरी नई बस्ती ट्रांसफार्मर वाली गली, सहसपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी समय से पुलिस की नजर में था।

थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!