Breaking News

न्यायालय परिसर के पुराने कमरे में कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में सोमवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव पुराने कमरे में मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर में कार्यरत कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में परिसर के ही एक पुराने कमरे में मिला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के कर्मचारियों एवं लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक स्तर पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!