Breaking News

रहमतगंज में तेंदुए ने बछड़े को बनाया अपना निवाला

Spread the love

तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

राहुल मौर्य
स्वार (रामपुर)। तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी के गांव रहमतगंज में तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सचेत रहने की अपील की है।

तहसील क्षेत्र के जंगल में लगातार तेंदुए की दस्तक चली आ रही है। कई बार वन विभाग की टीम ने तेंदुओं को पड़कर उन्हें बाहर जंगल में छोड़ा गया। लेकिन एक बार फिर अब तेंदुए ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी के गांव रहमतगंज में तेंदुए ने एक किसान के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। और उन्होंने तत्काल सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी कर तेंदुए की तलाश की इस दौरान उन्हें गांव में तेंदुए होने की पुष्टि हुई। तब वन विभाग की टीम ने पिंजरा मंगवाकर आम के बाग में पिंजरे को लगवा दिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से खेतों में लाठी डंडों के साथ एकत्र होकर जाने, और रात्रि के दौरान सचेत रहने अपील की है। वन क्षेत्राधिकार ने बताया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है जल्द तेंदुए को पकड़ा जाएगा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!