Breaking News

ऑनलाइन साइबर ठगी से महिला के खाते से ₹2.33 लाख उड़ाए, थाना स्वार में दी तहरीर

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। चौकी क्षेत्र के ग्राम भूबरा मुस्तहकम निवासी एक महिला के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर करीब ₹2 लाख 33 हजार 200 रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना स्वार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम भूबरा मुस्तहकम निवासी किरन पत्नी महेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मसवासी में खाता है। बीती 2 मई 2026 से 9 मई 2026 के बीच उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के लगातार मैसेज आने लगे। शुरुआत में उन्हें जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन जब उन्होंने बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि खाते से कई बार में ₹19,999, ₹5,000, ₹1,000 समेत कुल लगभग ₹2,33,200 की रकम ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए निकाल ली गई।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने किसी को भी अपना OTP, UPI PIN या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं की और न ही उक्त ट्रांजैक्शन उन्होंने स्वयं किए हैं। महिला ने आशंका जताई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके साथ फ्रॉड किया गया है।
घटना के बाद से पीड़िता आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। महिला ने थाना स्वार पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा बैंक खाते से निकाली गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!