Breaking News

युद्ध मानवता के लिए हमेशा घातक साबित हुआ : प्रश्रय आर्य

Spread the love

गुधनी आर्य समाज के साप्ताहिक सत्संग में विश्व शांति के लिए हुआ यज्ञ

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी स्थित आर्य समाज के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ और विश्व शांति की कामना की गई।

सत्संग में पंडित प्रश्रय आर्य जय ने अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ कराया तथा यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि युद्ध केवल विनाश करता है और इसका परिणाम हमेशा मानवता के लिए हानिकारक रहा है। उन्होंने कहा कि अहंकार और लोभ ही युद्ध के मुख्य कारण होते हैं। जब व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दूसरों की हानि का विचार नहीं करता, तब संघर्ष की स्थिति पैदा होती है।

उन्होंने कहा कि सच्चा मनुष्य वही है जो सबकी उन्नति में अपनी उन्नति देखे और समाज में शांति, सहयोग तथा सद्भावना का वातावरण बनाए।

कार्यक्रम में कुमारी कौशिकी आर्य ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर श्रीमती सूरजवती देवी, श्रीमती कमलेश कुमारी, दुर्वेश कुमार सिंह, राकेश आर्य, लड्डू शर्मा, नीरेश आर्य तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!