Breaking News

बदायूं में अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान समारोह, बढ़े मानदेय के चेक वितरित

Spread the love

9 हजार से बढ़कर 17 हजार हुआ मानदेय, लोक भवन से मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया

संवाददाता : गोविन्द देवल

बदायूं। परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का आयोजन रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलैक्ट्रेट बदायूं में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोक भवन सभागार लखनऊ से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सजीव प्रसारण के समानांतर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री B. L. Verma, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Arun Kumar Saxena, बिल्सी विधायक Harish Shakya, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण सुनाया गया।

कार्यक्रम में जनपद के 15 उत्कृष्ट अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का चेक और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि 150 अनुदेशकों को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया है, जो उनके लिए ऐतिहासिक निर्णय है। इससे शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि अनुदेशक बेसिक शिक्षा की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में उनकी भागीदारी अहम है।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि अनुदेशक विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को दक्ष बनाकर उनकी नींव मजबूत कर रहे हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय अनुदेशकों की कार्यकुशलता बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने कहा कि खेल गतिविधियों और अन्य रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अनुदेशक बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से “लर्निंग बाय डूइंग” योजना के अंतर्गत टीएलएम स्टॉल भी लगाया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।

अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी कामिनी राठौर ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक कृष्ण कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार, ज्योति सक्सेना, रामदास, सुदेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अनुदेशक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!