Breaking News

कायस्थ समाज की मजबूती और युवा सशक्तिकरण पर मंथन

Spread the love

कायस्थ समाज की मजबूती और युवा सशक्तिकरण पर मंथन

वन मंत्री अरुण सक्सेना समेत कई पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार पर की चर्चा

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला महामंत्री इंजीनियर धीरज सक्सेना के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में कायस्थ समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री Arun Kumar Saxena, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष Dr. Indrasen Srivastava तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमी संभाग वेदप्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।

वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा शिक्षा, प्रशासन और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य कर रही है। शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

जिला महामंत्री इंजीनियर धीरज सक्सेना ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए। संगठन के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य किए जाएंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना “दीपू कातिब”, युवा जिला महामंत्री अमन सक्सेना, वरिष्ठ सपा नेता संजीव सक्सेना, मोहित सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, विजय सक्सेना सहित बरेली और कासगंज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!