Breaking News

मुजरिया थाने में विवेचनाओं की समीक्षा, एएसपी ग्रामीण ने दिए जरूरी निर्देश

Spread the love

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर, विवेचकों को गुणवत्ता पूर्ण जांच के निर्देश

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण Hridesh Katheriya ने रविवार को थाना मुजरिया पहुंचकर सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अर्दली रूम के दौरान एएसपी ग्रामीण ने विवेचकों से विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी ली और जांच प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष जांच करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके।

बैठक में थाना मुजरिया के सभी विवेचक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …