Breaking News

अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से बिसौली बेहाल, किसानों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Spread the love

बिसौली। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। पिछले एक सप्ताह से दिन और रात में लगातार अघोषित कटौती होने के साथ हाई और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

बिजली समस्याओं को लेकर किसान उपभोक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि लगातार हो रही कटौती से खेतों की फसलें सूखने लगी हैं और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कृष्णअवतार शर्मा ने कहा कि विभाग के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घंटों बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं।

सर्राफा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जरूरत के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों का उमस भरी गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि बिजली आपूर्ति के दौरान कई बार ट्रिपिंग हो रही है। मामूली खराबी को ठीक करने में भी विभाग घंटों लगा देता है, जबकि उपभोक्ताओं की समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उमस भरी गर्मी में खराब बिजली व्यवस्था से लोग परेशान हैं और विभाग को जल्द त्रुटियां दूर कर बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!