Breaking News

आर्ट-क्राफ्ट से लेकर कुकिंग और मंडेला आर्ट तक सीख रहे नए हुनर

Spread the love

समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक School में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है। शिविर में कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग, एंब्रॉयडरी, मेहंदी और रंगोली मंडेला आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विद्यालय की शिक्षिका कविता कथूरिया और रोमा कपूर के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कक्षाओं में बच्चों ने आकर्षक कार्ड, सजावटी सामग्री और क्ले मॉडलिंग के जरिए शिवलिंग, भगवान शिव, गणेश जी, फूल, फल और गुलदस्तों की सुंदर आकृतियां तैयार कीं। मंडेला आर्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को ज्यामितीय आकृतियों से गोलाकार डिजाइन बनाना सिखाया गया, जिसे कला और आध्यात्मिकता में एकता और संपूर्णता का प्रतीक माना जाता है।

कुकिंग गतिविधि में बच्चों ने सैंडविच, जलजीरा और चना मसाला बनाना सीखा। शिविर में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में आदर्श मिश्रा, आरव कटिया, अभय प्रताप सिंह, अथर्व सिंह, अनिका, अनिरुद्ध शंखधार, अंश शर्मा, अंशिका सिंह, अनुभव, अर्जुन, आयुष चौहान, अजहर अली खान, भव्य वाष्र्णेय, दक्ष यादव, मयंक राठौर, माही, नैतिक, निखिल यादव, पावनी, प्रतीक यादव, समृद्धि यादव, सार्थक मिश्रा, आस्था गौर, आरव सक्सेना, आर्यन, अफान खान, अवनी चौहान, देवांश उपाध्याय, हर्षिता, ईशान सिंह, प्रखर प्रताप सिंह, रुद्रांश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति को विकसित करती हैं और उनकी सृजनात्मकता को नई दिशा देती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!