Breaking News

महंगाई और नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्लाबोल

Spread the love

पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में तहसील पहुंचा कांग्रेसियों का जुलूस

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों, किसानों की समस्याओं तथा नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। Indian National Congress के आह्वान पर बिसौली विधानसभा प्रभारी डॉ. सुशीला कोरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। तहसील पहुंचकर कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह और अमित चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुशीला कोरी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और सरकार आमजन की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने नीट परीक्षा का पेपर बार-बार लीक होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

इस दौरान जिला महासचिव अब्दुल रहमान, सलीम अंसारी, जिला सचिव अहमद अमजदी, मोरध्वज लोधी, राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली, रईस फारुकी, ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद पाल, हनीफ कुरेशी, मुकर्रम अली, आकाश पाठक, नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!