Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बच्चों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, पहले दिन ही दिखा जबरदस्त उत्साह

Spread the love

किलकारियों और रचनात्मकता के संग शुरू हुआ समर कैंप

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनकी रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘समर कैंप-2026’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कैंप का उद्घाटन भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका ममता शाक्य तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

समर कैंप के पहले ही दिन बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्कूल परिसर बच्चों की किलकारियों और सकारात्मक ऊर्जा से गूंज उठा। विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि ममता शाक्य ने कहा कि समर कैंप केवल छुट्टियां बिताने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को नई सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उनके व्यक्तित्व को नई पहचान देना है। वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि समर कैंप से मिलने वाले व्यावहारिक अनुभव भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सहायक साबित होंगे।

प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और नई सीख के साथ हर गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अकादमिक हेड सी.के. शर्मा, सोनिया गुप्ता, परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, अनामिका सक्सेना, दीपक शर्मा, सिदरा खान, मुनीश शर्मा, दीक्षा वार्ष्णेय और ट्विंकल जैन सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जर्जर सड़क पर पलटा स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा, कई बच्चे घायल

Spread the love कादरचौक (बदायूं)। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा के पास जर्जर सड़क …

error: Content is protected !!