Breaking News

बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Spread the love

जूनियर्स ने दी भावुक विदाई, यादों में डूबे सीनियर छात्र


संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। बाबा पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय में गुरुवार को जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावुक पलों के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नेहा शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर अरविंद देव सिंह तथा समाजशास्त्र प्रवक्ता नेहा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

महाविद्यालय के प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने सीनियर छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए करियर से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

फेयरवेल पार्टी के दौरान जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी संवाद के जरिए यादगार पल साझा किए। कार्यक्रम में जॉनी शर्मा, अमित और दौलत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …