Breaking News

31.40 करोड़ से होगा 22 सड़कों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी विकास की रफ्तार

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शासन को भेजा प्रस्ताव, स्वीकृति मिलते ही शुरू होंगे कार्य

राहुल मौर्य
रामपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र में 31.40 करोड़ रूपये की लागत से 22 सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शासन को प्रस्ताव भेज दिए हैं। जिन्हें मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा, बल्कि ग्रामीणों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।
संपर्क मार्गों के जर्जर होने की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ग्रामीण कनेक्विटी को सुधारने के लिए लोक निर्माण के माध्यम से शासन को 22 सड़कों के प्रस्ताव भेजे हैं। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और संपर्क मार्गों की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। इसे देखते हुए विभिन्न ग्रामीण मार्गों के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 22 सड़कों के निर्माण से न केवल गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि किसानों, छात्रों और आम ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और विकास की रफ्तार तेज होगी। विधायक ने दावा किया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है और सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन स्तर से जल्द स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इन सड़कों के प्रस्ताव हैं शामिल
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ग्राम रायपुर से मिलक इंछाराम वाया वजीरगंज, रामपुर बरेली हाइवे पर होटल यूपी 22 से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए भंडपुरा, ग्राम मुड़ियाखेड़ा से ग्राम लालपुर पटटी कुंदन तक, ग्राम परतापुर से हरदासपुर तक, ग्राम बकैनिया से चिकटी रामनगर तक, ग्राम दबका से ग्राम अफजलपुर वाया चमरपुरा तक, ग्राम बहपुरा से ग्राम नानकार मझरा तक, राजमार्ग 24 से चमरौआ मार्ग से अफजलपुर पटटी मार्ग तक, ग्राम मडैयान रामी से ग्राम नसरतनगर तक, ग्राम खजुरिया से ग्राम पुरैना तक, ग्राम नारायणपुर से नसरतनगर तक, पटवाई शंकरपुर मार्ग से रहटगंज मार्ग तक, ग्राम लदौरा बकैनिया मार्ग से नारायणपुर जौलपुर मार्ग तक, ग्राम सुरजनपुर से ग्राम मिलक निब्बी सिंह सरकारी स्कूल तक, ग्राम महमूदपुर में वीर सिंह के घर से बीसरा तक, ग्राम भंडपुरा कानपुर से ग्राम मनकरा तक, ग्राम दीनपुर से ग्राम नानकार तक, ग्राम ककरौआ बाजार की पुलिया से ग्राम भंडपुरा तक, ग्राम घनश्यामपुर से ग्राम खिरका तक ग्राम बीसरी से ग्राम सिकरौल तक, ग्राम रतनपुरा शमशानघाट से वाटिका होटल रामपुर शाहबाद मार्ग तक, ग्राम सईदगंज हनुमान मंदिर से ग्राम हरदासपुर तक सड़क निर्माण के प्रस्ताव भेजे हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!