Breaking News

45 डिग्री की तपिश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Spread the love

ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन, सरकार पर उपेक्षा का आरोप

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भीषण गर्मी के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी श्रमिक संघ एटक के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। मालवीय आवास पर आयोजित धरने में जिलेभर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाईं।

धरना स्थल पर पहुंचे किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी छोटे बच्चों की छुट्टियां घोषित न करना प्रशासन और शासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तीन से छह वर्ष तक के बच्चे भीषण गर्मी में बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। यदि किसी बच्चे या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय देने के वादे को पूरा करने की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कई कैबिनेट बैठकों में अन्य निर्णय लिए गए, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई।

जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता भदोरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरने में ब्लॉक अध्यक्ष उझानी गायत्री सागर, ममता माहेश्वरी, सरिता श्रीवास्तव, ममता सिंह राठौर, सीमा, रीना देवी, प्रेमवती समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बाद में एडीएम राजस्व ने धरना स्थल पहुंचकर ज्ञापन लिया और अवकाश संबंधी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लखनऊ में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर पत्र भी सौंपा जा चुका है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!