Breaking News

चार अपहृतों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों के खिले चेहरे

Spread the love

सिविल लाइंस पुलिस की कार्रवाई, महीनों से लापता महिला और युवती भी मिलीं सुरक्षित

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपहृतों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में लापता चल रहे चार अपहृतों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया। अपनों को सामने देख परिवार वालों की आंखें खुशी से भर आईं।

पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित दो अपहृतों को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। दोनों के संबंध में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में दो जनवरी 2026 को घर से बिना बताए चली गई एक युवती के संबंध में थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 005/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस दर्ज किया गया था। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।

इसके अलावा तीन जनवरी 2025 से लापता चल रही एक महिला को भी पुलिस ने खोज निकाला। महिला के गायब होने पर थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 004/2025 धारा 352/87 बीएनएस दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा महिला को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सिविल लाइंस पुलिस की इस कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपहृतों की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!