Breaking News

टीएमयू के गंगा चैंपियंस क्लब का रामगंगा की निर्मलता और अविरलता की वापसी का संकल्प

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के गंगा चैंपियंस क्लब का रामगंगा के तटों को प्रदूषण मुक्त बनाने और हरा-भरा करने के लिए एक बहुआयामी अभियान का शंखनाद

ख़ास बातें
पीपल, नीम और जामुन के एक दर्जन पौधे रोपित
प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन भी एकत्रित की गईं
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जल-मृदा के नमूने इकट्ठा
घाट पर गूंजे हर हर गंगे…, नमामि गंगे सरीखे नारे
प्रो. प्रवीण जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के गंगा चैंपियंस क्लब ने रामगंगा की निर्मलता और अविरलता को वापस लौटाने का संकल्प लिया है। क्लब ने रामगंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने और इसके तटों को हरा-भरा करने के लिए एक बहुआयामी अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत क्लब की ओर से रामगंगा घाट पर गंगा स्वच्छता एवम् संरक्षण के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया । घाट पर हर हर गंगे…, नमामि गंगे सरीखे नारे गूंजे। स्टुडेंट्स ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे रामगंगा घाटों पर गंदगी न फैलाएं, लगाए गए पौधों की सुरक्षा में अपना योगदान दें। अभियान के तहत रामगंगा घाट की सफाई में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन आदि एकत्रित की गईं, जबकि घाट के किनारे पीपल, नीम और जामुन आदि के एक दर्जन पौधे भी रोपित किए गए। एग्रीकल्चर के स्टुडेंट्स ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच करने हेतु जल और मृदा के नमूने इकट्ठा किए। इससे पूर्व कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के डीन प्रो. प्रवीण जैन ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। रामगंगा घाट पर गंगा चैंपियंस क्लब के नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश दत्त भट्ट, डॉ महेश सिंह, क्लब की सलाहकार डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. सोनाली सिंह के संग-संग क्लब के सदस्य- आर्य, सार्थक, उज्जवल, विनम्र, सनी, लक्की, शिवानी, निहारिका नयन, अनन्या आदि शामिल रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!