Breaking News

15 करोड़ रूपये से खिलाड़ियों के दौड़ने के लिए बमनपुरी में बनेगा आधुनिक रनिंग ट्रेक: आकाश

Spread the love

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रनिंग ट्रेक का किया शिलान्यास
बोले अब रामपुर के अलावा दूसरे जिलों के खिलाड़ियों को भी मिलेगा लाभ

राहुल मौर्य
रामपुर। बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्टस स्टेडियम में खिलाड़ियों के दौड़ने के लिए आधुनिक रनिंग ट्रेक बनाया जाएगा। करीब 15 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह रनिंग ट्रेक 400 मीटर का होगा। शुक्रवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रनिंग ट्रेक का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ट्रेक के बनने के बाद यहां रामपुर के अलावा देश प्रदेश के दूसरे जिलों के खिलाड़ी भी प्रैक्टिस कर सकेंगे।

रामपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसधनों के अभाव में खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिस कारण खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। सिर्फ दौड़ की ही प्रैक्टिस के लिए रामपुर में कोई रनिंग ट्रेक नहीं था, जिस कारण खिलाड़ियों को दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े-बड़े शहरों में जाना पड़ता था। ऐसे में खेल विभाग की ओर से शहीद-ए-आजम स्पोर्टस स्टेडियम में रनिंग ट्रेक बनवाने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने रनिंग ट्रेक को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद शुक्रवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रनिंग ट्रेक का शिलान्यास किया। यह रनिंग ट्रेक 400 मीटर का बनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि ट्रेक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब तक रामपुर के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रैक की सुविधा के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस ट्रैक के निर्माण के बाद स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता वाली सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक का लाभ न केवल रामपुर बल्कि आसपास के जिलों और प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा, जो यहां आकर अभ्यास कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की संभावना भी बढ़ेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचंद्र भी उपस्थित रहे।

तेजी से होगा निर्माण कार्य
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी संतोष ने बताया कि ट्रेक का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर ट्रैक खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस पर करीब 15 करोड़ रूपये की लागत आएगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!