Breaking News

बदायूं में 11 उपद्रवी दबोचे गए, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई से मचा हड़कंप

Spread the love

शांति बिगाड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

थाना कुँवरगाँव पुलिस ने ग्राम भांसी निवासी राधेश्याम पुत्र हरिराम और धर्मपाल पुत्र सीताराम को शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं थाना बिसौली पुलिस ने पृथ्वीपुर निवासी सुनील पुत्र छत्रपाल को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की।

थाना जरीफनगर पुलिस ने रदनौल अजीजपुर निवासी इसरत पुत्र लल्लामियां को हिरासत में लिया। उधर उघैती पुलिस ने नागरपुखरा निवासी लवकुश पुत्र ओमकार को गिरफ्तार किया।

सबसे बड़ी कार्रवाई थाना अलापुर क्षेत्र में देखने को मिली, जहां पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार पुत्र शिशुपाल, अभिषेक पुत्र प्रेमचंद्र, शिशुपाल पुत्र नन्कू, बिजरेश पुत्र शिशुपाल, नितिन पुत्र शिशुपाल निवासीगण ईशापुर तथा धर्मेंद्र कश्यप उर्फ झल्लर पुत्र भानपाल कश्यप निवासी अंगेसी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!