Breaking News

बिसौली में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली संकट गहराने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालात यह हैं कि बिजली की आंख-मिचौली से खेती-किसानी के साथ घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का सब्र शुक्रवार को टूट गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि अघोषित कटौती के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच रही हैं। वहीं गर्मी में घंटों बिजली गायब रहने से लोगों को रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं।

प्रदर्शन के बाद ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए भरोसा दिलाया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Spread the loveआसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार …

error: Content is protected !!