Breaking News

कर्मचारी महासभा की बैठक में उठा ग्रीष्मकालीन अवकाश का मुद्दा, एडीएम प्रशासन को भेजा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह में आयोजित की गई। बैठक में भीषण गर्मी के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाने का कार्यकत्रियों ने खुलकर विरोध जताया और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग उठाई।

मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे मौसम में छोटे बच्चों के लू और दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जिस तरह प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, उसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लखनऊ, ललितपुर, मैनपुरी और सीतापुर समेत कई जिलों में पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है।

बैठक में म्याऊं परियोजना की सहायिका पुष्पा देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं सहसवान और आसफपुर परियोजना की कार्यकत्रियों ने प्रोत्साहन राशि से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं।

इस दौरान एडीएम प्रशासन अरुण कुमार के नाम एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने और जिला स्तर पर डीपीओ व सभी सीडीपीओ के साथ बैठक कराने की मांग की गई।

बैठक में कुमकुम जौहरी, उर्मिला कश्यप, निशा सक्सेना, विमला कश्यप, नीलम कुमारी चौहान, श्यामा देवी, उषा, सरला देवी, पूजा पुंडीर, प्रवेश कुमारी चौहान, खजाना देवी, सिकंदरी बेगम, रानू सिंह, शीला देवी, चांदवी, माया देवी, रामदेवी, सुमन लता, पूनम शर्मा, रेखा देवी, आशावती, ममता और मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रवेश कुमारी चौहान को जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही जून माह में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित करने की अपील भी पदाधिकारियों से की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …