Breaking News

अपर जिलाधिकारी पद पर प्रोन्नति होने पर मोहित कुमार सिंह सम्मानित

Spread the love

अपर जिलाधिकारी पद पर प्रोन्नति होने पर मोहित कुमार सिंह सम्मानित

क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट ने पगड़ी, तलवार और चित्र भेंट कर दी शुभकामनाएं

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। तहसील बदायूं में उप जिलाधिकारी रहे मोहित कुमार सिंह के अपर जिलाधिकारी पद पर प्रोन्नत होने पर क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पुष्पमाला, अंगवस्त्र, पगड़ी, महाराणा प्रताप का चित्र और तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मोहित कुमार सिंह को एक लोकप्रिय और कर्मठ अधिकारी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते लोगों के बीच उनकी विशेष पहचान बनी।

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, संरक्षक विजय रतन सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, जगमोहन सिंह राघव, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष महीपाल सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह राठौड़, जिला बार एसोसिएशन बदायूं के पूर्व महासचिव अरविंद परमार, क्षत्रिय शिक्षक सभा के उपाध्यक्ष रूप किशोर सिंह, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, गुड्डी राजपूत, विवेक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …