Breaking News

मिलक नगर में 13 वां वार्षिक महोत्सव एवं विशाल ध्वज यात्रा धूमधाम से निकल गई

Spread the love

राहुल मौर्य
मिलक(रामपुर )। मंगलवार को श्री राम दूत बालाजी सेवा ट्रस्ट के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में 13 वां वार्षिक महोत्सव एवं भजन संकीर्तन और विशाल ध्वज यात्रा होली चौक से प्रारंभ होकर शांतिकुंज कॉलोनी बिलासपुर रोड निर्माणाधीन श्री बालाजी मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें बाहर से आए कलाकारों के द्वारा भजन संकीर्तन भी हुआ। शाहजहांपुर से गुरु पांडेय रामपुर से शनि बम बम एवं मिलक से शम्मी सक्सेना के द्वारा बालाजी महाराज के सुंदर-सुंदर भजनों के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें श्री राम परिवार अयोध्या श्री भैरव बालाजी महंत श्री गणेशपुरी जी महाराज श्री पेटराज सरकार एवं स्वयंभू श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार रहा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । इस दौरान अध्यक्ष एवं महन्त प्रदीप कुमार रस्तोगी संरक्षक रामपाल गुप्ता सचिव स्वेकल्प रस्तोगी कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना प्रचार मंत्री सुरेश गंगवार राम भरोसे लाल महेश्वरी शिव हरी महेश्वरी दीपू पांडे कैलाश मौर्य संजू मौर्य आकाश शर्मा सीताराम पंडित राजेश मौर्य मुकेश मौर्य पवन गंगवार कुलदीप रस्तोगी आदेश रस्तोगी रामू रस्तोगी यशपाल मौर्य आकाश मौर्य प्रदीप गंगवार तोताराम दिनेश गंगवार आदेश शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार राजनीश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!