Breaking News

वेव पूल में गूंजीं बच्चों की खुशियां, फन सिटी में दिनभर धमाल

Spread the love


बाबा इंटरनेशनल स्कूल के 184 विद्यार्थियों ने वॉटर पार्क में की मस्ती, झूलों और रेन डांस का उठाया आनंद

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल School के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को बरेली स्थित फन सिटी वॉटर पार्क में जमकर मस्ती की। स्कूल द्वारा आयोजित शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण में कक्षा 3 से 12 तक के 184 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने वेव पूल, रेन डांस, फोम पूल और विभिन्न झूलों का भरपूर आनंद उठाया।

सुबह करीब 10 बजे फन सिटी पहुंचे बच्चों ने सबसे पहले ब्रेकफास्ट किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जंपिंग ट्रेन, अफ्रीकन जंगल, मोगैम्बो की गुफा, ममी, फन सिटी ट्रेन, रेंजर, क्रेजी कार और नाव समेत कई आकर्षक झूलों पर रोमांच का अनुभव लिया। वाटर फॉल के नजारों ने भी बच्चों को खूब आकर्षित किया।

वॉटर पार्क में पहुंचते ही बच्चों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। विद्यार्थियों ने स्विमिंग, स्लाइडर, फोम पूल और रेन डांस में घंटों मस्ती की। वेव पूल बच्चों की पहली पसंद बना रहा, जहां बच्चों ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया।

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक समूह के साथ एक प्रभारी शिक्षक नियुक्त किया गया था, जिनकी निगरानी में सभी गतिविधियां संचालित हुईं। बच्चों को पूरे समय समूह प्रभारी के साथ रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि इस भ्रमण में बच्चों ने मनोरंजन के साथ सीखने का भी अनुभव प्राप्त किया। वहीं डायरेक्टर साधना वार्ष्णेय ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर सीखने का अवसर देना और उनके मानसिक व सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि यह यादगार अनुभव बच्चों के लिए लंबे समय तक प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रक्षाबंधन पर आसफपुर में लगा भीषण जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर

Spread the loveआसफपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर आसफपुर रेलवे स्टेशन के आसपास प्रमुख मार्गों पर …