बिसौली। नगर की भारतीय स्टेट बैंक की कृषि वाणिज्यिक शाखा द्वारा बड़े मंगलवार के दिन विशेष ग्राहक सम्मेलन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस सम्मेलन का मकसद ग्राहकों की शिकायतों को समझने और अपनी सेवाओं को बेहतर बनाना है। इससे ग्राहकों का अनुभव बेहतर होगा और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने में हमें मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों से संपर्क साधकर ग्राहकों में बैंक को लेकर विश्वास को और मजबूत बनाना है। यह सम्मेलन मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी, दंत चिकित्सक संजय, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अल्ताफ हुसैन, एसडीएम के स्टेनो जहीर आलम, एड. राजेश भारद्वाज, एड. मुकेश, एड. आनंद प्रकाश बंटी, कोल्ड स्टोर स्वामी केशव अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, रजत वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में ग्राहक, स्थानीय नागरिक एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat