Breaking News

84 घंटा हनुमान मंदिर पर पुरुषोत्तम ज्येष्ठ मास का चतुर्थ बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

Spread the love

प्रातः काल हुआ श्री राम भक्त हनुमान जी का भव्य -दिव्य श्रृंगार

ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के नौतपा में धूप से व्याकुल राहगीरों को दोपहर में हुआ शीतल शरबत वितरण

बदायूं, सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के चतुर्थ बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा पूर्वक, भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दोपहर 12:00 बजे से शाम तक शीतल शरबत का वितरण धूप से व्याकुल राहगीरों को किया गया.
मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने प्रातः काल 7:30 बजे कलयुग के जागृत देव पवन पुत्र भगवान श्री राम के परम प्रिय भक्त श्री हनुमान जी का चमेली के तेल एवं सिंदूर से लेपन कर चोला चढ़ाया. तत्पश्चात नवीन वस्त्र आभूषणों से भगवान श्री हनुमान जी का भव्य -दिव्य श्रृंगार कर आरती उतारी एवं लड्डुओं का भोग लगाया गया.

मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया- भगवान श्री राम के परम प्रिय एवं अन्य भक्त कलयुग के जागृत देव हैं श्री हनुमान जी. जिनकी कृपा से भक्तों के रोग ,शोक एवं अन्य संकट कट जाते हैं. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भगवान श्री रामकी आराधना करनी चाहिए.
सिंदूरी चोला,नवीन वस्त्र आभूषण की व्यवस्थाअनीता वैश्य एवं उमंग वैश्य के द्वारा कराई गई.

शाम को 7:30 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य दिव्य आरती का आयोजन किया गया. भक्तों के जय श्री राम,जय हनुमान के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया.
इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, अजय रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, मुकुल जोशी,नीति अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, कन्हैया मिश्रा, रामगोपाल पटवा, अशोक पटवा, संजय राणा, वंश मिश्रा, नितिन रस्तोगी एवं नरेश प्रजापति का विशेष योगदान रहा.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!