फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन नन्हे विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन और सीख से भरपूर विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय की कक्षा 1, 2 एवं 3 के विद्यार्थियों को शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण के अंतर्गत एडीएस सिनेप्लेक्स उझानी ले जाया गया, जहां बच्चों ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू’ का आनंद लिया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी देखने लायक थी। बच्चों ने फिल्म के रोमांचक दृश्यों, शानदार ग्राफिक्स और प्रेरणादायक किरदारों का खूब आनंद लिया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच का महत्व भी समझाया। विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य केवल बच्चों का मनोरंजन करना नहीं, बल्कि उन्हें नई चीजें सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, कला, एडवेंचर और मनोरंजन से जुड़ी अनेक गतिविधियों का अनुभव कराया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। समर कैंप के इस विशेष आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विद्यार्थियों के लिए कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय एकेडमिक हेड सी के शर्मा, विश्वदीपक शर्मा (पी टी आई) नेहा अंसारी, शिवानी सिंह, अनम, अदिति वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता उपस्थित रहें ।
Budaun Amarprabhat